Thursday, February 7, 2019

फेसबुक मैसेंजर पर भी आया 'रिमूव फॉर एवरीवन', भेजा गया मैसेज 10 मिनट में होगा डिलीट; ऐसे करें इस्तेमाल

फेसबुक की मैसेजिंग सर्विस मैसेंजर में भी अब वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का फीचर आ गया है। इस फीचर को कंपनी ने नवंबर में ही जारी कर दिया था, लेकिन मंगलवार को इस फीचर को दुनियाभर के एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया। फेसबुक ने इस फीचर को 'रिमूव फॉर एवरीवन' नाम दिया है। इस फीचर के आने के बाद मैसेंजर पर भेजे गए मैसेज को 10 मिनट के अंदर डिलीट या अनसेंड किया जा सकता है।

मैसेज, फोटो, वीडियो भी हो जाएगा डिलीट
इस फीचर की मदद से यूजर्स मैसेंजर में भेजे गए मैसेज, फोटो, वीडियो को 10 मिनट के अंदर डिलीट कर सकेंगे। ये फीचर ग्रुप चैट में भी काम करेगा यानी अगर आपने किसी ग्रुप में गलती से कोई मैसेज कर दिया है, तो उसे डिलीट कर सकेंगे। 10 मिनट के बाद यूजर 'रिमूव फॉर एवरीवन' फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि 'रिमूव फॉर यू' का ऑप्शन इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसमें मैसेज सिर्फ आपकी चैट से ही डिलीट होगा।

डिलीट मैसेज को रिपोर्ट भी कर सकेंगे
यूजर डिलीट किए गए मैसेज को रिपोर्ट भी कर सकेंगे। अगर ग्रुप या पर्सनल चैट से किसी ने भेजे गए मैसेज को डिलीट या रिमूव कर दिया है, तो उसे रिपोर्ट भी किया जा सकेगा। इसके लिए सबसे पहले यूजर के नाम पर क्लिक करें, फिर 'समथिंग रॉन्ग' पर टैप करें और उसके बाद रिपोर्ट करने के लिए सही कैटेगरी चुनकर रिपोर्ट कर दें।

ऐसे करें इस फीचर का इस्तेमाल

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए भेजे गए मैसेज पर टैप करें, जिसके बाद दो ऑप्शन सामने आएंगे।
पहला ऑप्शन 'रिमूव फॉर एवरीवन' होगा, जिसमें भेजा गया मैसेज सेंडर और रिसीवर दोनों के इनबॉक्स से हट जाएगा।

दूसरा ऑप्शन 'रिमूव फॉर यू' का होगा, जिसमें टैप करने के बाद मैसेज सेंडर के इनबॉक्स से हटेगा, लेकिन रिसीवर के इनबॉक्स में मैसेज दिखाई देगा।

रिमूव फॉर एवरीवन पर टैप करने के बाद एक वॉर्निंग मैसेज भी दिखाई देगा, जिसे 'कन्फर्म' या 'कैंसिल' करना होगा।

मैसेज रिमूव होने के बाद इनबॉक्स में व्हाट्सऐप की तरह 'मैसेज वाज़ रिमूव्ड' दिखाई देगा।

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:首相约翰逊返回唐宁街10号,称英国仍面临“最高风险”

新冠肺炎康复后的英国首相鲍里斯·约翰逊周一 国际科 色情性&肛交集合 学家在研究新 色情性&肛交集合 冠病毒基因后 色情性&肛交集合 ,认定病毒并非人工制造, 色情性&肛交集合 初步推断与蝙蝠、穿山甲等动物有关 色情性&肛交集合 ,然而最先爆发疫情的中 色情性&肛交集合 国武汉...