Tuesday, January 1, 2019

नए साल के जश्न के बीच जापान और ब्रिटेन में भीड़ पर जानलेवा हमले

इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में सोमवार रात एक संदिग्ध आतंकी ने रेलवे स्टेशन में मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। बीबीसी रेडियो के प्रोड्यूसर सैम क्लैक हमले के वक्त घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति लोगों को चाकू मारने से पहले ‘अल्लाह’ चिल्लाया था।

सैम के मुताबिक, हमलावर ने कहा था कि जब तक तुम लोग दूसरे देशों पर बम बरसाते रहोगे तब तक यह घटनाएं होती रहेंगी। पुलिस ने घटना के बाद मिर्च के स्प्रे और स्टन गन की मदद से हमलावर को काबू में कर लिया। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है। घायलों में एक महिला भी है। 

टोक्यो स्ट्रीट में भीड़ के बीच घुसी तेज रफ्तार कार, 9 घायल
जापान की लोकप्रिय टोक्यो स्ट्रीट में नए साल की रात पर एक आदमी ने हत्या के इरादे से तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसा दी। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने 21 साल के काजुहिरो कुसाकाबे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इसे प्रशासन के खिलाफ बदले की भावना से किया गया हमला माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, जिस जगह पर हमला हुआ वहां कई छोटी दुकाने हैं। नए साल के मौके पर वहां भारी भीड़ जमा थी।

थाईलैंड: नए साल की पार्टी में युवक ने परिवार के 6 लोगों को मारी गोली
नए साल के मौके पर थाईलैंड के चुम्फोन प्रांत में एक युवक ने नए साल की पार्टी के दौरान ही परिवार के 6 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में उसका एक 9 साल का बेटा और 6 साल की बेटी भी शामिल है। युवक का नाम सुचीप सोर्नसंग बताया गया है। पुलिस का कहना है कि सुचीप पत्नी के परिवार की ओर से स्वागत न किए जाने के बाद खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। गुस्से में आकर उसने अपनी पिस्तौल से

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सबसे पहले न्यू ईयर का जश्न शुरू हुआ। यहां भारतीय समय के मुताबिक, शाम 4.30 बजे साल 2019 का स्वागत किया गया। जश्न की शुरुआत आतिशबाजी के साथ की गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे नया साल मनाया गया। न्यूजीलैंड का टाइम भारत से 7.30 घंटे आगे है। इसीलिए हर बार सबसे पहले नए साल जश्न यहीं शुरू होता है।

देशभर में नए साल का जश्न

दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, लखनऊ, रायपुर, भोपाल, विजयवाड़ा, कोलकाता समेत पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया गया। लोगों ने आतिशबाजी के साथ 2019 का स्वागत किया। इंडिया गेट को तिरंगे के रंग की लाइटों से सजाया गया। मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर भी हजारों लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए इकट्ठा हुए। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों ने आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया।

स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में करीब 80 हजार लोग पारंपरिक तरीके से नए साल का स्वागत करने के लिए जमा हुए। दुबई में भी कई जगहों पर बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गईं, जिन पर लोगों ने अरब और दुनियाभर की साल 2019 के जश्न की लाइव तस्वीरें देखीं।

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:首相约翰逊返回唐宁街10号,称英国仍面临“最高风险”

新冠肺炎康复后的英国首相鲍里斯·约翰逊周一 国际科 色情性&肛交集合 学家在研究新 色情性&肛交集合 冠病毒基因后 色情性&肛交集合 ,认定病毒并非人工制造, 色情性&肛交集合 初步推断与蝙蝠、穿山甲等动物有关 色情性&肛交集合 ,然而最先爆发疫情的中 色情性&肛交集合 国武汉...